भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्या रहाणे ने अपने खेल के दम पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना ली है। आज हम क्रिकेटर अजिंक्या रहाणे की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।


एक वेबसाइट के अनुसार, दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे की कुल संपत्ति 9 मिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो लगभग 65 करोड़ रुपए के बराबर है।

अजिंक्य रहाणे की आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट है। अजिंक्य रहाणे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों और आईपीएल से बड़ी रकम कमाते हैं। वह कई ब्रांडों का विज्ञापन भी करते हैं।

अजिंक्या रहाणे की मासिक आय और वेतन 50 लाख रुपए से अधिक है। यानी वह साल के वार्षिक आय 6 करोड़ रुपए से अधिक कमाते हैं। अजिंक्या रहाणे अब भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे। जहां टीम इंडिया को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

Related News