भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने भारत में कोविड -19 राहत कार्यों के सपोर्ट के लिए अपने फंड जुटाने के कैंपेन में लगभग 11 करोड़ जुटाए हैं। उन दोनों ने खुद इस अभियान में 2 करोड़ रुपये दिए हैं। कैंपेन के तहत आने वाली धन राशि को एक्ट ग्रांट्स( को डोनेट किया जाएगा।

लेकिन आज हम आपको 2 करोड़ रुपए दान करने वाले विराट की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होगी। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

विराट साल 2019 में आई फोर्ब्स सेलेब्रिटी की लिस्ट में विराट पहले नंबर पर आए थे। खबरों के अनुसार विराट कोहली की कुल संपत्ति 900 करोड़ है, जबकि अनुष्का के पास 350 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

दोनों की कुल संपत्ति की बात करें तो कोहली और अनुष्का के पास कुल 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

विराट इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों के अलावा आईपीएल और विज्ञापन से पैसा कमाते हैं। विराट कोहली इस समय उबर, ऑडी, मिंत्रा, एमआरएफ, मान्यवर समेत कई ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हैं और उनके अपने 2 रेस्टॉरेंट भी है।

Related News