स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में आई पी एल 2022 का आयोजन किया जा रहा है जिसके 25 मुकाबले हो चुके हैं। शनिवार को आई पी एल 2022 का 26 वां मुकाबला मुंबई और लखनऊ के बीच खेला जा रहा है जिसमें लखनऊ सुपर जॉइंट्स के कप्तान के एल राहुल ने आतिशी पारी खेलते हुए आईपीएल 2022 का दूसरा शतक लगा दिया है। हम आपको बता दें कि लखनऊ की ओर से बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 60 गेंदों पर 103 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 5 छक्के जड़े। हम आपको बता दें कि आई पी एल 2022 का पहला शतक राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने लगाया था।

Related News