खेल डेस्क। पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मोटी रकम देकर अपनी में शामिल किया है। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें अब रोहित शर्मा के स्थान पर कप्तान भी बना दिया है। हालांकि, हार्दिक पांड्या का आईपीएल के आगामी संस्करण में चोट के कारण खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

इसी कारण अब अब सवाल उठ रहा है हार्दिक पांड्या अगर आईपीएल के आगामी संस्करण में नहीं खेलते हैं तो फिर मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन होगा, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। ये भी देखने वाली बात होगी कि अगर पांड्या आईपीएल तक फिट नहीं हुए तो फिर टीम रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपने का निर्णय लेती है या किसी अन्य को ये जिम्मेदारी देती है।

वहीं क्या ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी लेना स्वीकार करेंगे? विशेषज्ञों का तो मानना है कि अब रोहित शर्मा शायद ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी स्वीकार करेंगे। ऐसी स्थिति में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को मिल सकती है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News