खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के 17वें संस्करण में भी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। टूर्नामेंट में महेन्द्र सिंह धोनी के पास दो बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा। उनके पास इस टूर्नामेंट में 350 चौके और 250 छक्के पूरे करने का मौका होगा।

भारत का ये पूर्व स्टार क्रिकेटर अभी तक 250 आईपीएल मैचों की 218 पारियों में 5082 रन बना चुका है। धोनी अभी तक आईपीएल में एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। अपने आईपीएल कॅरियर में उन्होंने 349 चौके और 239 छक्के लगाए हैं। आईपीएल के 17वें संस्करण का पहला मैच चेन्नई और आरसीबी के बीच खेला जाएगा।

इस मैच में एक चौका लगाते ही वह अपने 350 चौके पूरे कर लेंगे। यह महेंन्द्र सिंह धोनी का अन्तिम आईपीएल साबित हो सकता है। इसके बाद वह आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं।

PC: espncricinfo.

Related News