खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की ओर से कुछ ऐसा हुआ है, जिसे देखने के बाद ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि कहीं कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ धोखा तो नहीं हो गया है।
पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के लिए नई जर्सी लॉन्च कर की है।

इस दौरा ही कुछ ऐसा देखने को मिला है। आईपीएल के इस संस्करण में रोहित शर्मा के स्थान पर हार्दिक पांड्या मुंबई इंडिंयस की कप्तानी करेंगे। इसी कारण कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के हर काम में आगे नजर आना चाहिए, लेकिन जर्सी लॉन्च में ऐसा नहीं हुआ। इसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा सबसे पहले नई जर्सी में नजर आ रहे हैं।

उनके बार सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ी नजर आए। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या करीब 8वें नंबर पर इस जर्सी में दिखाई दिए हैं। इससे संबंध में प्रशंसक अब कई प्रकार के कयास लगा रहे हैं।

PC: crictoday

Related News