गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स की हार से प्रशंसक स्तब्ध हैं और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की दो सबसे सफल टीमें अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। दूसरी ओर, दो नई टीमों, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का परफॉर्मेंस बेहद ही अच्छा है। खिलाडियों के अलावा अंपायरों के भी क्रिकेट मैच में अहम रोल होता है।


अंपायर कई अहम फैसले लेते हैं जो कि एलबीडब्ल्यू, रन-आउट, और वाइड बॉल्स आदि से जुड़े होते हैं। ऐसे में सबके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर अंपायरों का वेतन कितना होता है? इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

IPL 2022 में अंपायरों की सैलरी कितनी होती है?
आईपीएल में खिलाड़ियों की तरह, अंपायरों को भी बीसीसीआई द्वारा भारी भुगतान किया जाता है। Thesportsrush.com के अनुसार, अंपायरों का वेतन दो श्रेणियों पर आधारित होता है: ICC एलीट पैनल के अंपायरों को IPL में प्रति मैच INR 1,98,000 मिलते हैं, जबकि डेवलपमेंट अंपायरों को INR 59,000 प्रति मैच मिलता है। प्रति सीजन INR 7,33,000 की एक निश्चित प्रायोजन राशि भी है।

आईपीएल 2022 के लिए भारतीय अंपायरों की सूची इस प्रकार है:
अनिल चौधरी, सी. शमशुद्दीन, वीरेंद्र शर्मा, के.एन. अनंतपद्मनाभन, नितिन मेनन, एस. रवि, विनीत कुलकर्णी, यशवंत बर्दे, उल्हास गांधे, अनिल दांडेकर, के श्रीनिवासन और पश्चिम पाठक।


आईपीएल 2022 के लिए विदेशी अंपायर:

रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड), पॉल रीफ़ेल (ऑस्ट्रेलिया), और क्रिस्टोफर गैफ़नी (न्यूज़ीलैंड)

Related News