जयपुर।आईपीएल 2021 के 14वें सीजन में मुंबई इंडियंस की खराब प्रदर्शन के चलते प्लेआफ में अब जगह बनाना बेहद मुश्किल दिखाई दे रहा है।हाल ही में राजस्थान रायल्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स की बड़ी जीत ने कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस की राह को बेहद ही मुश्किल बना दिया है।

आईपीएल 2021 लीग में टॉप चार टीमों में पहुंचने की रेस में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम पहले ही अपनी जगह मजबूत क चुकी है। आखिरी स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और कोलकाता में रोचक मुकबला बना हुआ है।क्यों बढी मुंबई इंडियंस की मुश्किल—
हाल ही में कोलकाता और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेल गए मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन बनाए थे।दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स 85 रन पर ही आलआउट होकर सिमट गई।जिससे कोलकाता ने इस मैच में 86 रन की बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के बाद अब कोलकाता की टीम के 7 जीत से 14 अंक हो गए और उसका नेट रन रेट भी मुंबई के मुकाबले काफी मजबूत है।वहीं, मुंबई इंडियंस के 12 अंक हैं और -0.048 है। ऐसे में अब उसके पास प्लेआफ में जगह बनाने का एक मात्र मौका सनराइजर्स के खिलाफ टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत बन चुका है।

कप्तान रोहित शर्मा की किस्मत ही करेंगी मुंबई इंडियंस टीम का फैसला—
आइपीएल 2021 के सीजन 14 के प्लेआफ में कप्तान रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस टीम को पहुंचना है तो सबसे पहले इस बात की दुआ करनी होगी कि कप्तान रोहित शर्मा की किस्मत साथ दे और वह टास जीत जाएं। क्योंक यदि हैदराबाद की टीम टास जीत जाती है, तो इससे मुंबई इंडियंस की मुश्किल और भी बढ़ सकती है।इसलिए रोहित शर्मा की किस्मत साथ दें और वह पहले गेंदबाजी करे क्योंकि अगर मुंबई को पहले गेंदबाजी मिली तो उसकी राह मुश्किल हो जायेंगी।मुंबई इंडियंस टीम को जीत के लिए 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करना होगा और इसके बाद हैदराबाद की टीम के खिलाफ कम से कम 170 रन की जीत हासिल करनी होगी।

Related News