आईपीएल के 14वें सीजन की तैयारियां अब शुरू हो चुकी है। रिपोर्टों की मानें तो 2021 में आईपीएल की नीलामी 11 फरवरी को होने की संभावना है। 21 जनवरी तक सभी टीमों को अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी।

ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मुंबई इंडियंस किन किन खिलाडियों को रिलीज कर सकती है। मुंबई इंडियंस अब तक 4 बार आईपीएल विनर का ख़िताब जीतने में कामयाब रही है। साल 2020 में भी मुंबई इंडियंस ने ये ट्रॉफी जीती। मुंबई की टीम भी बेहद संतुलित है लेकिन इसके बावजूद भी MI कुछ खिलाडियों को रिलीज कर सकती है।

1- क्रिस लिन

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन को दो करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन लिन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। क्योकिं रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पहले से ही टीम में मौजूद थे। ऐसे में मुंबई इंडियंस क्रिस लिन को रिलीज कर सकती है।

2- लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा निजी कारणों की वजह से आईपीएल 2020 में नहीं खेले थे। ऐसे में उन्हें भी टीम से रिलीज किया जा सकता है।

3- शरफेन रदरफोर्ड

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन में ट्रेड विंडो के तहत अपनी टीम में शामिल किया था। रदरफोर्ड को आईपीएल 2020 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसलिए उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है।

Related News