आइपीएल 2021 के नौवां मुकबाला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वैसे आपको बता दे ऑरेंज आर्मी के नाम से मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। वॉर्नर को उम्‍मीद होगी कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनकी टीम के खिलाड़ी करिश्‍मा कर सकें।

वैसे आज हम बात करेंगे मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तो दाएं हाथ के बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम के सभी राउंडरों में से एक है। लेकिन बात करे उनकी सम्पति की तो कुल संपत्ति 18.7 मिलियन अमरीकी डॉलर है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 121 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है। उनकी अधिकांश आय और कुल संपत्ति क्रिकेट से आई है। इसके अलावा विज्ञापन के जरिए भी वे बड़ी राशि कमाते हैं।


रोहित शर्मा का घर

रोहित शर्मा के पास मुंबई, भारत में एक लक्जरी डिजाइनर घर है, जिसे उन्होंने वर्ष 2015 में खरीदा था। इसके अलावा वह देश भर में कई अचल संपत्ति के मालिक है।

रोहित शर्मा की कारें
कारें: रोहित शर्मा का कार कलेक्शन काफी औसत है। वह दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारों के मालिक हैं। रोहित शर्मा के स्वामित्व वाले कार ब्रांडों में बीएमडब्ल्यू, ऑडी, पोर्श और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं।


Related News