इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस अब तक 5 ट्रॉफियां जीत चुकी है। मुंबई इंडियंस ने भी रोहित शर्मा को बहुत कुछ दिया है। रोहित शर्मा 2011 में मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए और 2013 में वे मुंबई इंडियंस के कप्तान बनें।

रोहित शर्मा आईपीएल में इस लीग से अबतक 146.6 करोड़ रुपये कमा चुके हैं। आईपीएल के पहले सीजन से लेकर आज तक रोहित शर्मा की सैलरी में 400 फीसदी बढ़ चुकी है। आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी धोनी की रही है। धोनी ने आईपीएल से 150 करोड़ रुपये कमाए हैं।

रोहित शर्मा की सैलरी कैसे बढ़ी?
रोहित शर्मा को साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2009 और 2010 में भी वे डेक्कन चार्जर्स के साथ जुड़े रहे। तब तक उनकी सैलरी 3 करोड़ है। साल 2011 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया तब मुंबई ने उन्हें 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

उनकी सैलरी 2013 तक यही रही। 2014 में रोहित शर्मा की सैलरी बढ़कर 12.5 करोड़ रुपये हो गई। आईपीएल 2018 में रोहित शर्मा की सैलरी बढ़ी और उन्हें 15 करोड़ रुपये मिलने लगे। 2019, 2020 में भी मुंबई ने उन्हें रीटेन किया और उनकी सैलरी आज भी 15 करोड़ रुपये सालाना है।

Related News