आईपीएल के नए सीजन के लिए ऑक्शन फरवरी में होने हैं। कई फ्रेंचाइजियों ने कई खिलाडियों को रिलीज करते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिलीज हुए खिलाडियों को कई दूसरी टीमें खरीद सकती है।

कुछ खिलाड़ी ट्रेड भी हुए हैं और अगले महीने होने वाली नीलामी में हर किसी की नजरें हैं और यह एक देखने वाली बात होगी। बड़ा ऑक्शन नहीं होने के बाद भी कुछ खिलाड़ियों के नामों पर बड़ी बोली लगने की पूरी सम्भावना है। इस आर्टिकल में तीन दिग्गजों का जिक्र है जिनके लिए बड़ी बोली लग सकती है।

स्टीव स्मिथ



राजस्थान रॉयल्स के लिए फ्लॉप रहने वाले स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया है। हाल ही में भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में दो तेज शतक लगाए थे। इसलिए कई फ्रेंचाइजियां उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए लड़ सकती है।

आरोन फिंच



ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच पिछले साल बेहतर खेल दिखाने में नाकाम साबित हुए थे। इस बार आरसीबी ने उन्हें रिलीज किया है। लेकिन दूसरी टीमें उन पर बोली लगा सकती है क्योकिं इस समय वे अच्छी फॉर्म में है। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स,पंजाब, केकेआर आदि टीमें उन्हें अपने पाले में लाने के लिए ऊँची बोली लगा सकती है।

ग्लेन मैक्सवेल



किंग्स इलेवन पंजाब ने पिछले बार फ्लॉप रहने के बाद इस बार ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया है। इस सीजन के लिए नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल के नाम पर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

Related News