रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दुबई पहुंचकर अपने फैंस के लिए एक तस्वीर सोशल मीडिया पोस्ट की। उन्हें आरसीबी की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट किए गए तस्वीरों में नहीं देखा गया था जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगाया था कि वो टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ दुबई नहीं गए हैं। लेकिन दुबई पहुंची टीम के कुछ देर के बाद ही विराट ने अपने एक तस्वीर शेयर की और कन्फर्म किया कि वो दुबई पहुंच गए हैं।

अब विराट दुबई कैसे पहुंचे इसके बारे में मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो वो एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से वहां पहुंचे थे। विराट ने बॉयो-सेफ्टी यानी जैव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया था। वो पिछले पांच महीनों से अपने घर मे होम आइसोलेशन में थे और वो बेंगलुरु की यात्रा करके खुद को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे। वहीं मुंबई कोविड 19 महामारी से मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित है।

मुंबई मिरर के मुताबिक उन्होंने मुंबई में खुद को क्वारंटीन कर लिया था और कोविड 19 का टेस्ट भी करवाया था। इस वजह से वो बेंगलुरु नहीं आ सके और मुंबई से ही एक चार्टर्ड फ्लाइट से दुबई के लिए अकेले उड़ान भरी। उन्होंने दुबई जाने से पहले अपने कोविड 19 का टेस्ट करवाया था।

Related News