इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई के अबुधाबी, दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। वैसे बात करे फ्रैंचाइजी से मोटी रकम लेने वाले कप्तानों जैसे विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाना चाहेंगे। कोहली तो इस टूर्नामेंट के सबसे महंगे कप्तान और खिलाड़ी हैं। उनके रहते हुए टीम आज तक टाइटल नहीं जीत पाई है। उन्हें सैलरी के तौर पर 17 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

कोहली के नेतृत्व में टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अब तक 110 मैच खेले हैं। इस दौरान 49 में जीत और 55 में हार का सामना करना पड़ा। उनकी जीत का प्रतिशत 50 से भी कम 47.16 है। सैलरी के मामले में दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं। दोनों कैप्टन के उनकी फ्रैंचाइजी 15-15 करोड़ रुपए देती है।

रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम चार बार चैंपियन बनी। रोहित के रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस उनके नेतृत्व में 109 मैच खेली है। इस दौरान उसे 64 मुकाबलों में जीत मिली है। 43 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला। रोहित की जीत प्रतिशत 59.63 है।

Related News