इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लगभग सभी मुकाबलों के दौरान नजर आने वाली नीता अंबानी टीम की मालकिन हैं। नीता अंबानी ने 2008 में इस टीम को खरीदा था। भारत में होने वाला इंडियन सुपर लीग को खड़ा करने में नीता अंबानी का ही सबसे बड़ा योगदान है। वे मुकेश अंबानी से शादी से पहले टीचर थीं। तब उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वे खेलों की दुनिया में फेमस हो जाएंगी।

आईपीएल का पहला सीजन मुंबई के लिए अच्छा नहीं रहा था। टीम फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी। उस दौरान नीता अंबानी सीधे तौर पर टीम से नहीं जुड़ी हुई थीं। इसके बाद अगले सीजन में वे डायरेक्ट टीम से जुड़ीं और फिर सबकुछ अपने हाथों में लिया। टीम के अच्छे और बुरे दौर में वे हमेशा साथ रहीं। स्टैंड में एक आम दर्शक की तरह तकरीबन हर मुकाबले में दिखाई देती हैं।

आज मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे मूल्यवान टीम है। मुंबई पहली बार 2013 में चैंपियन बना। उसके बाद 2015, 2017 और 2018 में खिताब पर कब्जा किया। आईपीएल का यह सीजन दुबई में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होगा। इस बार भी क्रिकेट विशेषज्ञ मुंबई को जीत का दावेदार बता रहे हैं।

Related News