आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे सफल टीम रही चेन्नई सुपरकिंग्स सीजन 13 में प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम को कमाल नही दिखा पाई जिसके लिए वो जानी जाती है। इस सीजन अगर हम एक मुकाबले को छोड़ दे तो टीम सभी मुकाबलों में सधर्ष करते ही दिखी है। बता दें कि इस सीजन टीम ने केवल 4 मुकाबले ही जिते है जिसमें पिछला मुकाबला मुंबई के खिलाफ जीता था।


13 वीं सीज़न में चार बार के चैंपियन मुंबई इस सूची में सबसे ऊपर है, लेकिन तीन बार के चैंपियन चेन्नई पहली बार 'आउट' हुए। टीम ने अपने इतिहास में पहली बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया। हालांकि, इसके लिए 'नाम बडे और दर्शन छोटे' जैसे खिलाड़ी जिम्मेदार हैं। चेन्नई के दो लीग मैच अभी बाकी हैं लेकिन वे अब औपचारिक हो गए हैं। चेन्नई का आईपीएल प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब रहा है।


लीग में चेन्नई टीम के खराब प्रदर्शन का कारण कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित दिग्गज खिलाड़ियों का फ्लॉप होना है। 22 सदस्यीय टीम में से केवल चार बल्लेबाज ही 200 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं। केवल फाफ डुप्लेसिस 400 से अधिक रन बनाने में सफल रहे। इस सीजन जहां केदार यादव बुरी तरह से फ्लॉप हुए तो वहीं रायडू, धोनी और वाटसन भी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। इस सीजन सबसे ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैंस को निराश किया। धोनी अब तक इस सीजन कही से भी लय में नजर नही आए लंबे हिट लगान में बुरी तरह से फ्लॉप रहे।

Related News