मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अपने आईपीएल 2020 के लिए यूएई पहुंच गए हैं। आपको बता दे रोहित अपने परिवार के साथ यूएई पहुंचे हैं। अन्य खिलाड़ियों की ही तरह रोहित भी सात दिन का जरूरी क्वॉरनटीन का वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान वह खुद को आईपीएल के लिए तैयार करने में लगे हैं।

रोहित ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी पत्नी रितिका सजदेहके साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वीडियो में दोनों कुछ स्क्वॉट्स, पुशअप और अन्य व्यायाम कर रहे हैं। वीडियो के आखिरी हिस्से में सिर्फ रोहित ही वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

Stronger together

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने रोहित के इस वीडियो पर मजेदार कॉमेंट किया है। उन्होंने रोहित से पूछा है कि क्या रितिका उनके साथ आईपीएल 2020 में पारी की शुरुआत करने वाली हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने रोहित और रितिका की तारीफ की है। गिब्स ने इसे टीमवर्क करार दिया है।

Related News