इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा मौजूदा सीजन में नहीं खेल सकेंगे। मुंबई इंडियंस ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को टीम में शामिल किया है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से होना है। मुंबई इंडियंस की टीम युनाइटेड अरब अमीरातपहुंचकर तैयारियों में जुट चुकी है।

मुंबई इंडियंस की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के लिए लसिथ मलिंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को साइन किया है। लसिथ मलिंगा ने निजी कारणों के चलते आईपीएल से नाम वापस लिया है और वो श्रीलंका में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं।

ओनर आकाश अंबानी ने कहा, 'जेम्स हमारे लिए बिल्कुल सही हैं, उनके होने से टीम के लिए तेज गेंदबाजी के विकल्प बढ़ गए हैं, खासकर जिस कंडीशन में हम इस बार खेलने जा रहे हैं। मलिंगा लीजेंड हैं और मुंबई इंडियंस के लिए मजबूत स्तंभ रहे हैं। हम उन्हें इस आईपीएल में जरूर मिस करेंगे। हम समझते हैं कि श्रीलंका में उनका अपने परिवार के साथ रहना ज्यादा जरूरी है। हम जेम्स का मुंबई इंडियंस में स्वागत करते हैं।'

Related News