स्पोटर्स डेस्क। आईपीएल (ipl ) 2019 के पहले दो सप्ताह के कार्यक्रम का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। इसमें बीसीसीआई ने शुरूआती 17 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। इस सीजन का पहला मैच 23 मार्च को खेला जाएगा। तो वहीं बीसीसीआई ने 17 मैचों को 8 वेन्यू के ​साथ हरी झंडी दे दी है। इस सीजन का पहला मैच 23 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा।

आपको बता दें कि इसके बाद 24 मार्च को दो मैच खेले जाएंगे। इस दिन पहला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच तो दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। फिर 25 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब के बीच खेला जाएगा।

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले दो सप्ताह के कार्यक्रम का शेड्यूल घोषित किया है। तो वहीं कयास लगाया जा रहा है ​कि अब लोकसभा चुनावों की तारीख आने के बाद शेष बचे मैचों के कार्यक्रम का शेड्यूल घोषित किया जा सकता है।

आइए जानते है कि शुरूआती दो सप्ताह तक होने वाले मैचों का शेड्यूल

23 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - रात 8 बजे

24 वां मैच - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - शाम 4 बजे

24 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल - रात 8 बजे

25 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - रात 8 बजे

26 मार्च - दिल्ली राजधानियों बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - रात 8 बजे

27 मार्च - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब - रात 8 बजे

28 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - रात 8 बजे

29 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - रात 8 बजे

30 मार्च - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस - शाम 4 बजे

30 मार्च - दिल्ली कैपिटल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - रात 8 बजे

31 मार्च - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - शाम 4 बजे

31 मार्च - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - रात 8 बजे

1 अप्रैल - किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल - 8pm

2 अप्रैल - राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - रात 8 बजे

3 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - रात 8 बजे

4 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - रात 8 बजे

5 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - रात 8 बजे

Related News