पाठकों हमारे स्पोर्ट्स चैनल पर आपका स्वागत हैं। क्रिकेट की दुनिया की लेटेस्ट और अन्य रोचक ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें। यदि आपको हमारी स्टोरीज पसंद आती हैं तो इन्हें लाइक करें और अपने मित्रो के साथ शेयर करें। अपनी प्रतिक्रियां कमेंट बॉक्स के माध्यम से देवें।

ऑल राउंडर इरफ़ान पठान भले ही आज टीम से बाहर हो लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता हैं। इरफ़ान पठान बाएं हाथ से गेंदबाजी और बाएं ही हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने साल 2016 में सऊदी अरब की मॉडल और पत्रकार सफा जेद्दाह से शादी की। बहुत कम लोग जानते हैं कि, सफा जेद्दाह से शादी करने से पहले इरफ़ान एक लड़की को बेहद प्यार करते थे और उनसे शादी करना चाहते थे। उस लड़की का नाम था शिवांगी।

शिवांगी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी हैं। शिवांगी के साथ इरफ़ान का अफेयर करीब 10 साल चला। शिवांगी और इरफ़ान की पहली मुलाक़ात 2003 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड में हुई थी। इस मुलाकात के बाद शिवांगी और इरफ़ान की दोस्ती गहरी होती चली गयी। शिवांगी पेशे से एक चार्टड अकाउंटेंट थीं। ऑस्ट्रेलिया दौरे की समाप्ति पर इरफ़ान वही रुक गए, जिसका कारण शिवांगी ही थी।

कुछ समय बाद शिवांगी और इरफ़ान बड़ोदरा आ गए और साथ रहने लगे। दोनों एक-दुसरे से शादी करना चाहते थे, जिसके लिए इरफ़ान ने माता-पिता को मनाया लेकिन बाद में इरफ़ान चाहते थे कि, उनके बड़े भाई युसूफ की शादी पहले हो। लेकिन शिवांगी इरफ़ान से शादी जल्दी करना चाहती थी। इरफ़ान अपनी जिद पर अड़े रहे जिसके कारन शिवांगी के साथ चला 10 साल का रिलेशनशिप एक झटके में ख़त्म हो गया।

Related News