ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने प्रतिष्ठित विश्व खेल एथलीट ऑफ द ईयर की दौड़ में प्रवेश किया है। 10 जनवरी मतलब आज से 31 जनवरी तक चलने वाली ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया के बाद विजेता की घोषणा की जाएगी। पुरस्कार के लिए दुनिया भर से कुल 24 खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों को 23 जनवरी को होने वाले फाइनल में जगह मिलेगी.

एफआईएच के गोलकीपर ऑफ द ईयर 2021 नामित तीन बार के ओलंपियन श्रीजेश ने 240 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

पिछले 12 महीने उनके लिए बहुत अच्छे रहे हैं और उन्होंने टोक्यो खेलों में टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने में मदद करने में अहम भूमिका निभाई है।

श्रीजेश को यह पुरस्कार मिलता है तो वह इसे पाने वाले दूसरे हॉकी खिलाड़ी होंगे। जिससे पहले महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को यह पुरस्कार मिल चुका है। रानी ने यह अवॉर्ड 2022 में भी जीता था।

Related News