खेल डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को एक बड़ा पुरस्कार मिला है। ये पुरस्कार भारत सरकार की ओर से उन्हें मिला है। भारत के इस स्टार क्रिकेटर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

चेतेश्वर पुजारा को अर्जुन पुरस्कार 2017 में मिला था। मैच में बिजी होने के कारण वह ये पुरस्कार हासिल नहीं कर सके थे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अब उन्हें अर्जुन पुरस्कार दे दिया है।

चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। पुजारा भारतीय टीम की ओर से 96 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

वह 164 पारियों में 6792 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 206 रन रहा है। ये पारी उन्होंने हैदराबाद में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी।

Related News