खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ये दक्षिण अफ्रीका की भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इस मैच के दौरान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से भी टीम को निराश किया है।

वह दूसरी पारी में तो खाता ही नहीं खोल सके। इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक उपलब्धि दर्ज हो गई है। उन्होंने भारत की ओर से सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने के मामले में वीरेन्द्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है।

विराट कोहली 34 बार शून्य पर आउट हुए हैं। जबकि पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी इतनी ही बार शून्य पर पवेलियन लौटे हैं। वहीं वीरेन्द्र सहवाग और रोहित शर्मा 31-31 बार खाता नहीं खोल सके हैं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुगी 29 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News