खेल डेस्क। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पास दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाने का मौका होगा।

इसक लिए उन्हेें केवल दो रन बनाने की जरूरत होगी। अगर वह दूसरी पारी में दो रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो यहां पर रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ देंगे। केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका में अब तक टेस्ट में 369 रन बना चुके हैं। यहां पर राहुल ने दो शतक भी लगाए हैं।

यहां पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केएल राहुल फिलहाल 10वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में नौवें स्थान पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी ने 370 रन रन बनाए हैं। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग (382 रन), अजिंक्य रहाणे (402 रन), सौरव गांगुली (506 रन), चेतेश्वर पुजारा (535 रन), वीवीएस लक्ष्मण (566 रन), राहुल द्रविड़ (624 रन), विराट कोहली (833 रन) और सचिन तेंदुलकर (1161 रन) का नम्बर आता है।

PC:espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News