इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेला गया टेस्ट मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। टीम इंडिया ने ये मैच 434 रन से जीता। टीम इंडिया की ओर से इस मैच में छक्कों के तीन रिकॉर्ड बने हैं।

भारत की दूसरी पारी में 18 छक्के लगे। इससे एक पारी में भारतीय टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के के मामले में 15 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। साल 2009 में टीम इंडिया की ओर से श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक पारी में 15 छक्के लगे थे। वहीं इस मैच में टीम इंडिया की ओर से कुल 28 छक्के लगे हैं। पहली पारी में 10 और दूसरी पारी में 18 छक्के लगे हैं। यह भारतीय टीम द्वारा किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के हैं। राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया का पांच साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है।

टीम इंडिया ने साल 2019 में विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 27 छक्के लगाए थे। वहीं इस मैच के दौरान एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना है। अभी तक सीरीज में टीम इंडिया की ओर से 48 छक्के लग हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2019 में 47 छक्के लगे थे।

PC: cnbctv18

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News