खेल डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। खबर ये है कि विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव चोटिल हो गए हैं। इस कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

खबरों के अनुसार, भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में गेंद को रोकने के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह टीम के सदस्यों के कंधों पर सवार होकर उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

इस कारण अब उनके कम से कम 7 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है। अब ये देखने वाली बात होगी कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी किसे मिलती है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News