खेल डेस्क। मुंबई के स्टार क्रिकेटर सरफराज खान ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से शानदार डेब्यू किया हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचेां की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में तूफानी अर्धशकीय पारी खेली। सरफराज ने 66 गेंद पर 62 रन की पारी के दौरान 9 चौके और 1 छक्का जड़ा।

मुंबई के इस क्रिकेटर ने राजकोट टेस्ट में डेब्यू मैच में 48 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में कई धाकड़ खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ दिया। इस मामले में उन्होंने शिखर धवन और पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ दिया।

पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 56 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। शिखर धवन ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंद में अर्धशतक लगाया था। इस मामले में उन्होंने हार्दिक पांड्या की बराबरी की। पांड्या ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News