क्रिकेट एक ऐसा मंच बन गया है, जो लोगों का सबसे पसंदीदा खेल है, और भारतीय क्रिकेटर की बात करें तो, बहुत से ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने काबिलियत पर अच्छा मुकाम हासिल किया है। लेकिन हम बात कर रहे हैं, क्रिकेट के 3 ऐसे खिलाड़ी के बारे में जो अपने आलीशान बंगले में रहते हैं। जिनका घर सपने से भी कई गुना ज्यादा सुंदर है। जी हां हम बात कर रहे है, भारतीय क्रिकेट टीम के उन खिलाड़ी के बारे में जिनका घर बहुत ही सूंदर है।

महेंद्र सिंह धोनी: महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल अपने नए घर में आ चुके हैं। यह घर उनके पुराने घर से ज्यादा खूबसूरत है। धोनी के नए घर में इनडोर स्टेडियम स्विमिंग, पूल, नेट प्रैक्टिस पिच, जिम और एक फाइव स्टार होटल भी शामिल है। यह घर रांची में है। इस घर की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपए है।

विराट कोहली: विराट कोहली ने हाल में मुंबई के वर्ली में बहुत ही आलीशान फ्लैट खरीदा है। कोहली का यह घर सी टावर पर 35 वीं मंजिल पर स्थित है। कोहली के इस घर से बाहर का बहुत ही खूबसूरत नजारा दिखता है। इस घर की कीमत 34 करोड़ रुपए है।

सचिन तेंदुलकर: टीम इंडिया के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का घर मुंबई के बांद्रा में स्थित है। सचिन तेंदुलकर के इस घर में एक फ्लोर ऐसा बनाया गया है, जिसमें सचिन तेंदुलकर को मिली गई क्रिकेट से सभी चीजें रखी गई है। इस घर की कीमत 35 करोड़ रुपए है।

Related News