जयपुर।विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप के दौरान तीन शानदार गोल कर पुर्तगाल टीम को लक्जमबर्ग पर आसन जीत दिलाई है।पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में लक्जमबर्ग को 5-0 से पराजित किया है। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल टीम ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर 17 अंकों के साथ सर्बिया की टीम है और अभी पुर्तगाल के 16 अंक ही हैं।


फीफा वर्ल्ड कप में सर्बिया को अब एक मैच खेलना है और पुर्तगाल को अभी भी दो मैच खेलने हैं। सर्बियाई टीम का यह आखिरी मैच अगले माह में पुर्तगाल के साथ ही होगा। वहीं, पुर्तगाल टीम सर्बिया से भिड़ने से पहले आयरलैंड की टीम का सामना करेंगी।


इस प्रकार हराया लक्जमबर्ग को—
पुर्तगाल के लिए पहले हाफी की शुरुआत शानदार रही थी।जिसके चलते पहले 13 मिनट में ही टीम को दो पेनल्टी मिले। इन दोनों मौकों पर रोनाल्डो ने पेनल्टी स्ट्रोक लिए और गोल दागा। पहला गोल उन्होंने 8वें मिनट और दूसरा गोल 13वें मिनट में दागा। इसके बाद 17वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडीज ने गोल दाग पुर्तगाल को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद हाफ टाइम तक यही स्कोर बोर्ड यहीं बना रहा।

दूसरे हाफ में रोनाल्डो ने हेडर से गोल दागा—
दूसरे हाफ में भी पुर्तगाल ने अटैक जारी रखा और बॉल पजेशन भी अपने पास रखा। 69वें मिनट में जोआओ पालिन्हा ने गोल दाग टीम की बढ़त 4-0 कर दी। फुल टाइम से तीन मिनट पहले रोनाल्डो ने मैच में अपना तीसरा गोल दागा और टीम के लिए पांचवां गोल किया। उन्होंने हेडर से बेहतरीन गोल दागा। इसके बाद लक्जमबर्ग की टीम वापसी नहीं कर सकी। इस तरह पुर्तगाल ने 5-0 से मैच को अपने नाम कर लिया।

Related News