खेल डेस्क। फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 रविवार से कतर में शुरू होने जा रहा है। आज हम आपको कतर विश्व कप के कुछ आश्चर्यजनक तथ्यों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। कतर में 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 दुनिया का सबसे महंगा विश्व कप होगा। पर्याप्त बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए कतर को मोटी राशि खर्च करनी पड़ी है।

इस विश्व कप के आयोजन में 220 बिलियन डॉलर खर्च होने का अनुमान है। इससे पहले 2018 में रशिया में खेले गए फीफा विश्व कप पर केवल 15 बिलियन डॉलर का खर्चा हुआ था। कतर इस टूर्नामेंट का आयोजन करने वाला पहला अरब देश बनेगा। वह इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला पहला मुस्लिम बहुल देश भी होगा।

वहीं फीफा फुटबॉल विश्व कप का पहली बार सर्दियों में आयोजन होगा। अब तक ये टूर्नामेंट मई-जुलाई के बीच ही आयोजित होता रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कतर अभी तक फुटबॉल विश्व कप नहीं खेल सका है।

Related News