खेल डेस्क। फीफा विश्व कप 2022 दो दिन बाद शुरू होने जा रहा है। अरब देश कतर में ये टूर्नामेंट 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 32 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी।

फीफा फुटबाल विश्व कप में पहली बार महिलाएं एक बड़ी भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। इस विश्व कप में दर्शकों को महिला रेफरी भी देखने को मिलेगी। ऐसा फीफा पुरुष विश्व कप के इतिहास में पहली बार होगा। टूर्नामेंट में महिला रेफरी मैच का संचालन नजर आएगी।

फीफा फुटबॉल विश्व कप 2022 का संचालन करने के लिए 36 रेफरी चुने गए हैं। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं यामाशिता योशिमी, सलीमा मुकांसंगा और स्टेफनी फ्रैपार्ट।

जबकि नूजा बैक, करेन डियाज मदीना और कैथरीन नेस्बिट सहायक रेफरीकी जिम्मेदारी निभाती नजर आएंगी।

Related News