PC: abplive

महेंद्र सिंह धोनी उन चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जो आईपीएल के पहले सीजन से ही खेल रहे हैं। आईपीएल में धोनी सीएसके के साथ-साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। अपने लगभग 17 साल के आईपीएल करियर में धोनी ने कई अहम रिकॉर्ड बनाए हैं। क्या आप जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर हैं? इसके अलावा कैप्टन कूल के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।

यहां आईपीएल में धोनी के कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड हैं:

धोनी ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़े हैं.
उनके नाम आईपीएल में किसी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।
एक बल्लेबाज के तौर पर धोनी के आईपीएल आंकड़े लाजवाब हैं. उन्होंने 251 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 135.92 की स्ट्राइक रेट और 38.79 की औसत के साथ 5082 रन बनाए हैं। धोनी के नाम टूर्नामेंट में 24 अर्धशतक दर्ज हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 87 रन है।

महेंद्र सिंह धोनी - आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान:

शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में धोनी ने 2 कैच लपके और 1 रनआउट किया। गौरतलब है कि धोनी की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। हालाँकि, धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से हट गए हैं। धोनी की जगह युवा सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया है।

Related News