खेल डेस्क। युवा क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को आज भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। इंग्लैंड खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए देवदत्त पडिक्कल को रजत पाटीदार के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। रजत पाटीदार चोट की वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए हैं।

देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए दो टी20 मैच खेल चुके हैं। आज आपको देवदत्त पडिक्कल की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगेे। खबरों के अनुसार, देवदत्त पडिक्कल की कुल संपत्ति 10-15 करोड़ रुपए या लगभग 1.2-1.8 मिलियन डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

वह राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के साथ ही आईपीएल से भी अपनी आय में इजाफा करते हैं। देवदत्त पडिक्कल 31 फस्र्ट क्लास मैचों में 2227 रन बना चुके हैं। इस दौरान 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 193 रन की रही है।

PC:espncricinfo

Related News