स्पोर्ट्स डेस्क। आई पी एल 2022 का 69 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सर्वाधिक रन रोवमैन पॉवेल 43, ऋषभ पंत 39 रन और पृथ्वी शॉ ने 24 ने बनाये। मुंबई इंडियंस की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट, रमनदीप सिंह ने 2 विकेट और मयंक मारकंडे व डेनियल सैम्स ने 1-1 विकेट लिया।

Related News