खेल डेस्क। पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में सफर थम गया है। वह इस बार प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना सकी है। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम को 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार क साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस संबंध में अब चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। खबरों के अनुसार, कासी विश्वनाथन ने एमएस धोनी के आईपीएल से संन्यास को लेकर कहा कि उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया है। वैसे भी वो हमें ऐसी बातें नहीं बताते। वो बस फैसला करते हैं।

लग रही हैं कई प्रकार की अटकलें
उनके इस इस बयान से एमएस धोनी के आगामी आईपीएल में खेलने को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगनी शुरू हो गए हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि धोनी ने आईपीएल में अपना अन्तिम मैच खेल लिया है। वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि धोनी आईपीएल का अगला संस्करण भी खेल सकते हैं।

नवंबर तक संन्यास को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी ने अभी तक आधिकारिका रूप से आईपीएल से संन्यास को लेकर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। धोनी अपने संन्यास को लेकर जल्दी ही ऐलान कर सकते हैं। उनके पास इस मुद्दे को लेकर फैसला करने के लिए अगले सीजन तक का समय नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड रिटेंशन के लिए एक पॉलिसी जल्द ही जारी कर सकती है। ऐसे में एमएस धोनी और फे्रंचाइजी को रिटेंशन सूची की घोषणा करने से पहले कोई निर्णय लेना होगा। माना जा रहा है कि धोनी नवंबर तक संन्यास को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं।

PC: espncricinfo

Related News