स्पोर्ट्स डेस्क। आई पी एल 2022 का 59 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुम्बई ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग 16 ओवर में मात्र 97 रन पर ही आल आउट हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (36) ने बनाएं। मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए डेनियल सैम्स ने 3 विकेट, रिले मेरेडिथ और कुमार कार्तिकेय ने दो-दो विकेट लिए।

Related News