स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट में काफी नाम कमाया हैं। उन्हें किसी समय उनकी आग उगलती गेंदों के लिए जाना जाता रहा हैं। मलिंगा की कहर बरपाती गेंदों से दुनिया का अच्छे से अच्छा बल्लेबाज खौफ खा सकता हैं। क्रिकेट को अपना शत-प्रतिशत देने वाले मलिंगा अपने खेल के साथ अपनी धर्मपत्नी तान्या परेरा के कारण भी अक्सर चर्चा में आ जाते हैं।

श्रीलंका के खब्बू खिलाड़ी की पत्नी तान्या शादी से पहले चीयरलीडर हुआ करती थी। वे अकसर अपनी ख़ूबसूरती को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। तान्या का जन्म श्रीलंका में ही हुआ। उनके पिता एक सफल व्यवसायी हैं। उन्हें कई डांस रियलिटी शो में भी देखा गया हैं। मलिंगा के साथ उनकी पहली मुलाक़ात हिक्कडुवा के होटल में हुई थी। उस वक्त मलिंगा किसी एडशूट के सिलसिले में वहां आये हुए थे।

पहली मुलाकात कब प्यार और फिर शादी में बदल गई, किसी को ठीक से पता भी नहीं चला। मलिंगा और तान्या की शादी 22 जनवरी 2010 में हुई और अभी दोनों के दो बच्चे है। मलिंगा से शादी के लिए तान्या के पिताजी राजी नहीं थे लेकिन एक दो बार समझाईश के बाद वे भी मान गए और दोनो शादी के बंधन में बंध गए।

Related News