कोरोना वायरस से जंग के लिए शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन को सपॉर्ट करने पर भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और हरभजन सिंह को क्रिकेट फैन्स ने ट्विटर पर जमकर ट्रोल किया था। लोगों ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा था कि आप दोनों ने हमारी नजरों में इज्जत खो दी है।

अब युवी ने ट्वीट करते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया है। भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवी ने खुद को इंडियन बताते हुए ट्रोल्स को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा- मुझे सच में समझ में नहीं पा रहा हूं कि कैसे सबसे कमजोर लोगों की मदद करने के लिए एक संदेश को हवा में उड़ा दिया गया। मैंने उस मेसेज से जो कुछ हासिल करने की कोशिश की.. वह कोविड 19 से परेशान लोगों की मदद करने के लिए था।

अब हरभजन सिंह सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल पर एक विडियो पोस्ट किया है जो शाहिद अफरीदी के कैंपेन का हिस्सा है। इसमें वह अफरीदी के फाउंडेशन को डोनेट करने की अपील कर रहे हैं।

हरभजन ने कहा, "इस समय पूरी दुनिया मुश्किल हालत में है चाहे वो अमेरिका, इटली या स्पेन और इंग्लैंड जैसा बड़ा देश ही क्यों न हो और इस आपदा से पाकिस्तान भी काफी परेशान है। हम सबको मदद के लिए आगे आना होगा और एकदुसरे की मदद करना चाहिए। मै शहीद अफरीदी के फाउंडेशन को मुबारकबाद देना चाहूंगा जो कि इंसानियत के लिए अच्छा काम कर रही है। आप भी इस कैंपेन का हिस्सा बन सकते है।

Related News