भारत में इस समय कोरोना-वायरस के कारण हर कोई परेशान है। हर जगह इस समय लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में जरूरतमंद लोगो की मदद करने के लिए हर कोई आगे आ रहा है, बात करे भारतीय क्रिकेटर की तो बहुत से खिलाड़ी मदद के लिए आगे आये है। ज्यादातर भारतीय क्रिकेटर ने भारत सरकार व राज्य सरकार को दान करके मदद में अपना सहयोग किया है।

लेकिन कई क्रिकेटर जरूरतमंद लोगों को राशन बाँट कर मदद कर रहे है। वहीं अब भारत का एक खिलाड़ी खुद ही बाहर निकलकर जरूरतमंद लोगों को राशन बाँटता दिखा है। यह खिलाड़ी तेज गेंदबाज ईशान पोरल है।

आपको बता दें ईशान पोरल अभी इंडिया ए टीम और आईपीएल में किंग्स-इलेवन-पंजाब टीम में है।आपको बता दें ईशान के अलावा अभी सौरभ गांगुली, इरफान पठान, युसुफ पठान, हरभजन सिंह और गौतम गंभीर जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुँचा रहे है।

Related News