खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को लेकर एक बड़ी खबर आई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबरों में दावा किया जा रहा है कि मयंक अग्रवाल के खिलाफ गहरी साजिश की गई है। इस संबंध में मयंक अग्रवाल की ओर से पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

खबरों के अनुसार, मंगलवार को कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल को नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार विमान में बीमार पडऩे के बाद अगरतला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये बात जानकर हर कोई हैरान रह गया। लम्बे समय से टीम इंडिया से बाहर चले मयंक अग्रवाल ने किसी साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

खबरों के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर ने पानी समझकर एक पाउच से एक पेय पदार्थ पिया था। इंडिगो एयरलाइन के विमान में उनकी सीट पर रखे इस पेय पदार्थ को पीने के बाद वह बीमार पड़ गए। इससे उनके गले में जलन होने के साथ ही उल्टी भी हुई। खबरों के अनुसार, अब ये भारतीय क्रिकेटर खतरे से बाहर है।

PC: espncricinfo

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News