भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कौन की कप्तानी और फैसला लेने की ताकत के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है वह हमेशा ही एक सफल कप्तान रहे हैं और उन्होंने अपने कैरियर में भारत को दो-दो वर्ल्ड कप भी जिताए है।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय वर्ल्ड कप टीम का मेंटर बनाया गया है जिसके बाद बीसीसीआई के इस फैसले से सभी लोग खुश हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की आने के बाद भीम और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी और हो सकता है कि भारतीय टीम यह वर्ल्ड कप भी अपने नाम कर ले। महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही एक सफल नेतृत्व करते हैं।

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय वर्ल्ड कप टीम का मेंटर बनाए जाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी जाहिर की है इसके साथ साथ ही भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी इस बात से खुशी जाहिर की है कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया है।

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के मेंटर बनाए जाने के बाद शिकायत दर्ज करवाई गई है जिससे क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि

मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने यह शिकायत दर्ज की है उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बनाए जाने के बाद कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बनाए जाने से हितों में टकराव के नियमों का उल्लंघन बताया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति को बीसीसीआई में 2 पद कैसे मिल सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं और इसके अलावा उन्हें अभी के समय में भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया है जिसके बाद बीसीसीआई के इस फैसले के खिलाफ संजीव गुप्ता ने शिकायत दर्ज करवाई है।

Related News