इंग्लैंड के खिलाफ केनसिंग्टन ओवल में खेले गए पहले वनडे में क्रिस गेल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। क्रिस गेल 444 मैच में अब तक 477 छक्के लगा चुके हैं, जबकि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के नाम 524 मैच में 476 छक्के दर्ज हैं।

विश्वकप 2019 के बाद क्रिस गेल लेंगे संन्यास : अभी हाल में ही वेस्टइंडीज के इस धांसू बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। बता दें कि 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप 2019 के बाद क्रिस गेल संन्यास ले लेंगे।

सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा पांचवे पायदान पर हैं। रोहित शर्मा के नाम अभी तक 349 छक्के हैं। जबकि 398 छक्के के साथ न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम तीसरे पायदान पर तथा 352 छक्के के साथ श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या चौथे नंबर पर काबिज हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट संन्यास ले चुके हैं।

गौरतलब है कि क्रिस गेल वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल के नाम वनडे में 24 शतक है। सर्वाधिक रनों के मामले में ब्रायन लारा के बाद क्रिस गेल ही स्थान है। ब्रायन लारा के नाम 10405 रन दर्ज हैं, जबकि क्रिस गेल ने 9727 रन बनाए हैं।

Related News