स्पोटर्स डेस्क।। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रही है। हाल ही में उनके सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वायरल हुए है। जिनमें वह एक क्लिनिक से बाहर नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का काफी समय से बीमार थी लेकिन इस समय वो कुछ जयादा ही परेशान है।


मीडिया रिपोटर्स के अनुसार अनुष्का को ​बल्जिंग डिस्क नामक बीमारी है। इस बीमारी से कमर की हड्डी में दर्द रहता है। इसके साथ ही बैठने में भी समस्या होती है। जो व्यक्ति ज्यादा समय तक एक ही जगह पर बैठा रहता है। वह व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हो सकता है। बताया जा रहा है कि अनुष्का को यह बीमारी दूसरी बार जोर पकड़ रही है।

गौरतलब है कि इस गंभीर बीमारी के बाद भी अनुष्का शर्मा 30 मई से विश्व कप के लिए टीम इंडिया का हौसला अफजाई करेंगी। कुछ दिन पहले अनुष्का ने कहा था कि आखिर क्यों उन्होंने कई अ​च्छी फिल्मों से अपने हाथ खींच लिए।

विश्व कप के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में किया बड़ा बदलाव, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी को किया शामिल

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, इंग्लैंड में लगाया था अर्धशतक

Related News