खेल डेस्क। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 15 नवम्बर 1986 को मुंबई में हुआ था। सानिया मिर्जा ने शानदार खेल के दम पर टेनिस की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है।
आज हम आपको सानिया मिर्जा की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, भारत की इस खूबसूरत टेनिस खिलाड़ी की कुल संपत्ति करीब 200 करोड़ रुपए है। वह ब्रांड एंडोमेंट के लिए 25 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। सानिया मिर्जा कई प्रतिष्ठित ब्रांडों से जुड़ी हुई है। इसके अलावा भारत की ये स्टार टेनिस खिलाड़ी अपनी टेनिस एकेडमी भी चलाती हैं।

सानिया का हैदराबाद में करीब 13 करोड़ रुपए की कीमत का घर है। उनके पास रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू सीरीज आदि कई महंगी गाडिय़ा हैं। सानिया मिर्जा ने कई बड़े टूर्नामेंटों में जीत हासिल की है।

Related News