खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एक भारतीय क्रिकेटर ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर इतिहास रचा है। रणजी ट्रॉफी 2024 में ग्रुप डी में मध्य प्रदेश के लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने ये उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसके साथ ही वह रणजी ट्रॉफी इतिहास में चार गेंद में चार विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। खेजरोलिया ने पूरे मैच में 7 विकेट लिए हैं। रणजी ट्रॉफी में इससे पहले शंकर सैनी और मोहम्मद मुधासिर ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

कुलवंत खेजरोलिया आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था। वह आईपीएल के 7 मैचों में 5 विकेट हासिल कर चुके हैं।

PC: TWITTER

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News