क्रिकेट की लोक्रप्रियता भारत के साथ पूरी दुनिया में है। ये बात सही है कि क्रिकेट की शुरुआत इंग्लैंड ने की लेकिन इस खेल को इतना शोहरत दिलाने का श्रेय भारत को ही जाता है। यहाँ का बच्चा बच्चा क्रिकेट को पसंद करता है और हर गली में आपको बच्चे क्रिकेट खेलते दिख जाएंगे।

माँ बाप बच्चों को भी पहला खिलौना बैट ही ला कर देते हैं। जिन बैट्स का इस्तेमाल बचपन में किया जाता है वो भले ही साधारण लकड़ी से बने होते हैं लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा खिलाड़ी जिन बैट का इस्तेमाल करते हैं और इसे बनाने के लिए किस लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है? इसी बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि पेशेवर क्रिकेट में जिन बैट का इस्तेमाल होता है वो जिस लकड़ी से बने होते हैं उसे विलो (Willow) कहा जाता है। विलो के भी दो प्रकार होते हैं, इंग्लिश विलो और कश्मीरी विलो। प्लेयर्स इंग्लिश विलो का इस्तेमाल करते हैं। क्योकिं ये हाई क्वालिटी के होते हैं। इंग्लिश विलो बैट कश्मीरी विलो बैट के मुकाबले काफी महंगे भी होते हैं।

क्रिकेट बैट बनाने के इस्तेमाल होने वाले विलो को Salix Alba कहा जाता है। Salix Alba यूरोप में बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं, खासतौर पर ब्रिटेन में। इसके पेड़ 10 मीटर से 30 मीटर तक ऊंचे होते हैं। कश्मीरी विलो की तुलना में इंग्लिश विलो हल्के होते हैं।

Related News