इंटरनेट डेस्क। आप सभी पाठकों का हमारे क्रिकेट चैनल पर स्वागत हैं। क्रिकेट जगत से जुड़े छोटे-बड़े रिकॉर्ड और रोचक किस्सों को पढ़ने के लिए चैनल को फॉलो करें।

बॉलीवुड और क्रिकेट का काफी पुराना नाता रहा हैं। आज हम देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बात करेंगे जो आज 18 जुलाई 2018 को अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कुछ महीनों पहले बॉलीवुड की शान और हॉलीवुड की पहचान प्रियंका ने एक मैगजीन को इंटरव्यू दते वक्त अपने फेवरेट क्रिकेट खिलाडी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि, वे क्रिकेट को काफी पसंद करती हैं और मौका मिलते ही टीम को चीयर करने जाती हूँ।

प्रियंका ने बात करते हुए कहा कि, वे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को काफी पसंद करती हैं। और जब भी मौका मिलता हैं तो उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ़ उठाना नहीं छोड़ती हूँ। बता दे प्रियंका आईपीएल के दौरान कई मौकों पर गौतम गंभीर की कप्तानी वाली केकेआर टीम को सपोर्ट करती भी नजर आ चुकी हैं। प्रियंका बताती हैं कि उन्हें गंभीर की कप्तानी वाली केकेआर टीम काफी पसंद हैं।

फिलहाल प्रियंका के चहेते क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर भारत की अंतराष्ट्रीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। गंभीर भारत के लिए 2007 टी 20 और 2011 वनडे वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। देशी गर्ल प्रियंका भले ही गौतम गंभीर को पसंद करती हैं लेकिन गंभीर के साथ डेट पर जाने का सपना शायद ही वो देखें। बता दे गंभीर शादीशुदा हैं और प्रियंका इस वक्त अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।

पाठकों अगर आपको हमारे चैनल की ये रोचक जानकारी पसंद आई तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर जरूर करें और चैनल को फॉलो करना नहीं भूलें।

Related News