भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पूरी तरीके से संन्यास ले चुके हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने साल 2014 में टेस्ट क्रिकेट से अचानक से ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसी बीच रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी जिस दिन संन्यास लेने वाले थे उस दिन रात को क्या हुआ था।

भारतीय टीम के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि महेंद्र सिंह धोनी ने जब अचानक से संन्यास की घोषणा की थी तो पूरी टीम की इस बात से काफी हैरान हो गई थी।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंटरव्यू में बताया कि जिस दिन महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले थे उस दिन वह टेस्ट की जर्सी पहन कर सो गए थे और पूरी रात रोते रहे थे। रविचंद्रन अश्विन ने आकर बात करते हुए कहा कि मुझे साफ याद है जिस दिन हम मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ कराने की कोशिश कर रहे थे और वह टेस्ट ड्रॉ भी हो गया था जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक स्टंप उखाड़ देते हुए कहा था कि अब मेरा हो गया।

रविचंद्रन अश्विन ने आगे बात करते हुए कहा कि वह पल हमारे लिए काफी भावुक था जब महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी उस समय वह ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए थे और उनके पास इशांत शर्मा और हम बैठे हुए थे तो उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के लिए काफी कुछ किया है वह भारतीय टीम को उस ऊंचाइयों तक लेकर गए हैं जहां तक शायद कोई कप्तान लेकर गया हो ऐसे में उनका भारतीय टीम के लिए संन्यास लेना वाकई में भाऊ कर देने वाला था।

Related News