टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी दिसंबर 2017 में हुई थी। पिछले साल से ही फैंस को इस कपल के घर नन्हे मेहमान का इंतजार है। इस बीच कई बार सोशल मीडिया पर अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की अफवाह भी उड़ाई जा चुकी है। अफवाह के बीच तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें 'अनुष्का शर्मा' बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही फोटो में विराट कोहली भी दिख रहे हैं।

हालांकि कुछ फैंस के मन में इस तस्वीर को लेकर सवाल भी खड़े हुए हैं, कि क्या ये ऑरिजनल है या फेक? आपको हम इसके पीछे की सच्चाई से रू-ब-रू करवा देते हैं।

दरअसल ये तस्वीर फोटोशॉप की गई है। यानी पूरी तरह से फेक है। जो फोटो में दिख रहा है, इसके पीछे की सच्चाई उससे काफी अलग है। असल में ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख की फोटो है, जिससे छेड़छाड़ कर इसमें अनुष्का-विराट को दिखाया गया है।

Related News