इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन की रोचकता दिन पर बढ़ती जा रही है। हर टीम दूसरे टीम को जमकर टक्कर देने में लगी है। वैसे रिकॉड की बात करे तो आईपीएल के बहुत से बड़े बड़े रिकॉड दर्ज है। आईपीएल में छक्के मारना एक आम बात हो चुकी है। लेकिन आज हम आईपीएल में अब तक के सबसे लम्बे छक्कों पर नज़र डालेंगे।

1. एल्बी मोर्कल : 2008 में एल्बी मोर्कल का छक्का, सबसे लंबे छक्के के मामले में इस सूची में पहले स्थान पर अभी तक जारी है। एल्बी मोर्कल का ये अंदाज बहुत ही निराला है।

2. प्रवीण कुमार : इस सूची में प्रवीण कुमार दूसरे नंबर में है। आईपीएल 2008 में यूसुफ पठान की गेंदबाजी के खिलाफ 124 मीटर लम्बा छक्का जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।

3. एडम गिलक्रिस्ट: एडम गिलक्रिस्ट ने 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ धर्मशाला में 122 मीटर विशाल छक्का मारा था। इस लिस्ट में गिलक्रिस्ट तीसरे नंबर पर है।

Related News